Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आईपीएस राहुल ने पारिवारिक वजहों से आफिसर्स मेस के वॉशरूम में जान दी

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा (उम्र 36 वर्ष) के सुसाइड करने के मामले में पता चला है कि वे पारिवारिक वजहों से काफी तनाव में रहा करते थे. हालांकि ये अभी प्रारंभिक जानकारी है. छानबीन जारी है. इस आशंका की भी छानबीन की जा रही है कि वह कहीं विभागीय या सरकारी कारणों से तो तनाव में नहीं थे. राहुल ने आज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे खुद को गोली मार ली. उन्होंने पुलिस आफिसर्स मेस के वॉशरूम में खुद के सिर पर गोली मार ली.

मेस से राहुल शर्मा का बंगला कुछ ही दूरी पर स्थित है. उनके बंगले में मरम्मत कार्य चल रहा था इसलिए वे कुछ दिनों से आफिसर्स मेस में रह रहे थे. पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा के शव को कुछ देर पहले सिम्स मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. राहुल ने इसी साल एक जनवरी को बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक के बतौर ज्वाइन किया था. घटना से हतप्रभ पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल बिलासपुर से पहले रायगढ़ में बतौर एसपी तैनात थे. आईपीएस राहुल शर्मा द्वारा खुद को गोली मार कर जान दिए जाने के प्रकरण की पुष्टि रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान की.

आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा की कुछ तस्वीरें.

इससे पहले की खबर… सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आईपीएस ने खुदकुशी की

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...