Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

उत्तराखंड पर थोपे गए सीएम विजय बहुगुणा के खिलाफ बगावत

देहरादून में कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हरीश रावत के समर्थकों ने बगावत का ऐलान कर दिया है. रीता बहुगुणा जोशी और उनके भाई व भावी सीएम विजय बहुगुणा जब हरीश रावत के घर मिलने गए तो वहां हरीश रावत के समर्थकों ने बहुगुणा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. रीता बहुगुणा जोशी से यहां तक कह दिया कि उन्हें यूपी का इनाम उत्तराखंड में दिया जा रहा है. समर्थकों ने कहा है कि हरीश रावत को अगर मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा, जो कि उत्तराखंड की जन जन की आवाज है, तो विरोध और विद्रोह जारी रहेगा.

देहरादून में कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हरीश रावत के समर्थकों ने बगावत का ऐलान कर दिया है. रीता बहुगुणा जोशी और उनके भाई व भावी सीएम विजय बहुगुणा जब हरीश रावत के घर मिलने गए तो वहां हरीश रावत के समर्थकों ने बहुगुणा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. रीता बहुगुणा जोशी से यहां तक कह दिया कि उन्हें यूपी का इनाम उत्तराखंड में दिया जा रहा है. समर्थकों ने कहा है कि हरीश रावत को अगर मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा, जो कि उत्तराखंड की जन जन की आवाज है, तो विरोध और विद्रोह जारी रहेगा.

ज्ञात हो कि कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के पुत्र और कांग्रेस सांसद विजय बहुगुणा को उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की. कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ के बाहर कहा कि उत्तराखंड के नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा पार्टी अध्यक्ष को उनका नेता चुनने के लिए अधिकृत करने के बाद सोनिया गांधी ने पार्टी के सांसदों और विधायकों की राय ली और फिर विजय बहुगुणा को नेता बनाने का फैसला किया.

आजाद ने 65 वर्षीय बहुगुणा और पार्टी में उत्तराखंड मामलों के प्रभारी महासचिव बिरेन्दर सिंह की मौजूदगी में कहा कि विजय बहुगुणा उत्तराखंड विधायक दल के नेता और राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे.  इलाहाबाद और बंबई उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश रहे विजय बहुगुणा कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के उपाध्यक्ष हैं और वह टिहरी गढ़वाल से दूसरी बार सांसद हैं. विजय बहुगुणा की बहन रीता बहुगुणा जोशी फिलहाल उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं. विजय बहुगुणा ने कहा कि वह पार्टी के सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी में कोई फूट नहीं पैदा होगी. पर बहुगुणा के दावे के उलट उत्तराखंड कांग्रेस में बगावत का बिगुल बज चुका है. देखना है कि यह बगावत उत्तराखंड में कांग्रेस को पतन के किस स्तर तक ले जाता है.

वैसे, कांग्रेस में यह परंपरा रही है कि स्थानीय भावनाओं को दरकिनार कर आलाकमान की मनमर्जी के आधार पर मुख्यमंत्री थोप दिए जाते हैं. इससे स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है और गुटबाजी शुरू हो जाती है. यही गुटबाजी कांग्रेस के पतन का कारण है पर कांग्रेस के शीर्ष नेता इससे सबक लेने के बजाय इस घिसे पिटे फार्मूले को जारी रखे हुए हैं. इससे तय है कि कांग्रेस की जो भी हालत उत्तराखंड में है, भविष्य में वह और खराब होगी और इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...