Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

शशांक शेखर का पत्‍ता कटा, माया नहीं भेजेंगी राज्‍यसभा

बसपा सुप्रीमो मायावती के सबसे करीबी रहे शशांक शेखर सिंह की राज्‍यसभा जाने की उम्‍मीदें लगभग टूट चुकी हैं. पार्टी के भीतर कड़े विरोध के कारण मायावती ने शशांक को प्रत्‍याशी बनाने की योजना से पीछे हट गई हैं. बसपा सरकार में सबसे ताकतवर नौकरशाह रहे कैबिनेट सचिव शशांक शेखर माया के बेहद करीबी थे. माया उन पर आंख मूंदकर विश्‍वास करती थीं. विधान सभा चुनाव में बसपा की पराजय के बाद शशांक के मायावती के साथ राज्‍य सभा जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं.

बसपा सुप्रीमो मायावती के सबसे करीबी रहे शशांक शेखर सिंह की राज्‍यसभा जाने की उम्‍मीदें लगभग टूट चुकी हैं. पार्टी के भीतर कड़े विरोध के कारण मायावती ने शशांक को प्रत्‍याशी बनाने की योजना से पीछे हट गई हैं. बसपा सरकार में सबसे ताकतवर नौकरशाह रहे कैबिनेट सचिव शशांक शेखर माया के बेहद करीबी थे. माया उन पर आंख मूंदकर विश्‍वास करती थीं. विधान सभा चुनाव में बसपा की पराजय के बाद शशांक के मायावती के साथ राज्‍य सभा जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं.

इन अटकलों के बाद से ही बसपा के भीतर माहौल गर्म था. ज्‍यादातर बसपाई यूपी में पार्टी की करारी हार के लिए शशांक शेखर को ही जिम्‍मेदार मान रहे थे. माल एवेन्‍यू स्थित बसपा मुख्‍यालय में पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं तथा नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सोमवार को मायावती ने सबका मन टटोला. पर ज्‍यादातर लोगों के विरोध को देखते हुए उन्‍हों ने कहा कि पार्टी किसी नौकरशाह को राज्‍यसभा प्रत्‍याशी नहीं बनाएगी. इसके साथ ही शशांक की राज्‍य सभा पहुंचने की उम्‍मीदों पर तुषारापात हो गया.

सूत्रों का कहना है कि बैठक में ज्‍यादातर विधायक और नेता शशांक शेखर सिंह के खिलाफ थे. उनके नाम पर ज्‍यादतर नेताओं ने आपत्ति जताई, जिसके बाद बसपा सुप्रीमो ने यह फैसला लिया. शशांक का पत्‍ता कटने के बाद अब इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि मायावती के साथ राज्‍यसभा में जाने वाला दूसरा सदस्‍य मुसलमान समुदाय से हो सकता है. इसके साथ ही पार्टी से जुड़े मुसलमान नेता राज्‍य सभा पहुंचने के लिए अपनी लांबिंग तेज कर दी है.

उल्‍लेखनीय है कि यूपी में राज्‍य सभा के लिए खाली हो रही 10 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं और संख्‍या बल के लिहाज से बसपा दो नेताओं को राज्‍यसभा भेज सकती है. माया का राज्‍यसभा जाना तय है, क्‍योंकि पिछली बार भी बसपा के सत्‍ता से बाहर होने के बाद मायावती राज्‍यसभा की सदस्‍य बन गई थीं. उम्‍मीद जताई जा रही है कि अब यूपी में पार्टी की जिम्‍मेदारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी और स्‍वामी प्रसाद मौर्य को सौंप दी जाएगी. बसपा सुप्रीमो ने पहले ही विधानसभा में स्‍वामी प्रसाद मौर्य तथा विधान परिषद में नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी की जिम्‍मेदारी सौंप चुकी हैं. यह भी उल्‍लेखनीय है कि बसपा के दोनों नेता लोकायुक्‍त जांच के दायरे में हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...