साकाल मीडिया से खबर है कि जीके सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. सिंह साकाल मीडिया के नार्थ-ईस्ट हेड के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे. साकाल ग्रुप इन दिनों कई झटकों से गुजर रहा है. कुछ समय पहले ही बिजनेस हेड एलएस कृष्णनन और मार्केटिंग हेड इंद्रनील दत्ता ने कंपनी से इस्तीफा दिया है. जीके सिंह का जाना साकाल ग्रुप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
जीके सिंह 5 अप्रैल तक साकाल को अपनी सेवाएं देंगे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, परन्तु माना जा रहा है कि वे किसी मीडिया सेक्टर की कंपनी से ही जुड़ने वाले हैं. जीके सिंह ने साकाल मीडिया ग्रुप बीते साल मार्च में ज्वाइन किया था. वे प्रिंट डिविजन के एड सेल्स हेड गौरिश पठारे को रिपोर्टिंग कर रहे थे. साकाल ज्वाइन करने से पहले वे मिड डे के साथ एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (उत्तर) के रूप में जुड़े हुए थे.
पिछले दो दशक से सक्रिय जीके सिंह ने करियर की शुरुआत 1990 में इंडियन एक्सप्रेस से की थी. वे आठ सालों तक इससे जुड़े रहे. इसके बाद वे चित्रलेखा गुजराती के दिल्ली ब्रांच के हेड रहे. उन्होंने अमर उजाला, वाराणसी की लांचिंग कराई तथा यूनिट हेड रहे. वे छत्तीसगढ़ में नवभारत को भी अपनी सेवाएं दीं. वे संदेश और फ्लाइट मैगजीन स्वागत के साथ भी वरिष्ठ पदों पर जुड़े रहे.





