Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

विजय बहुगुणा की ताजपोशी से नाराज हरीश रावत ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्ली : उत्तराखंड में सीएम की कुर्सी को लेकर घमासान जारी है. विजय बहुगुणा के ताजपोशी से नाराज उत्‍तराखंड कोटे से केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया है. पीटीआई के मुताबिक उत्तराखंड का मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हरीश रावत ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि हरीश रावत ने अपने इस्‍तीफे में कहा है कि उनके समर्थकों के हंगामा को देखते हुए उनको मंत्री पद से मुक्‍त किया जाए.

नई दिल्ली : उत्तराखंड में सीएम की कुर्सी को लेकर घमासान जारी है. विजय बहुगुणा के ताजपोशी से नाराज उत्‍तराखंड कोटे से केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया है. पीटीआई के मुताबिक उत्तराखंड का मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हरीश रावत ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि हरीश रावत ने अपने इस्‍तीफे में कहा है कि उनके समर्थकों के हंगामा को देखते हुए उनको मंत्री पद से मुक्‍त किया जाए.

रावत ने कहा है कि इन हालातों में काम करना मुश्किल है. फिलहाल प्रधानमंत्री ने अभी रावत के इस्‍तीफे पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है. हरीश रावत ने भले ही अपने समर्थकों के हंगामा को कारण बताते हुए इस्‍तीफा सौंपा हो, पर बताया जा रहा है कि विजय बहुगुणा को सीएम बनाए जाने से वो नाराज हैं. हरीश रावत ने सोनिया गांधी को भी पत्र लिखा है कि जिसमें उन्‍होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्‍मान किया जाना चाहिए.

बताया जा रहा है कि नाराज रावत संसदीय कार्यमंत्री होने के बाद भी संसद नहीं पहुंचे हैं. वे अब तक अपने घर में ही हैं और संसदीय कमेटी की अहम बैठक में भी शामिल नहीं हुए. दूसरी तरफ उनके समर्थकों का हंगामा लगातार जारी है. आज सुबह भी उनके घर के सामने समर्थकों ने जबर्दस्‍त हंगामा किया और नारेबाजी की. इस बीच केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी ने हरीश रावत के इस्‍तीफे की बात को बेबुनियाद बताया है.

बताया जा रहा है कि लम्‍बे इंतजार तथा बहुमत जुटाने के बाद कांग्रेस ने उत्‍तराखंड के सीएम के नाम का ऐलान से कर दिया लेकिन इसके साथ ही इस पहाड़ी राज्‍य में घमासान मच गया है. सीएम की रेस से बाहर हो गए हरीश रावत के समर्थकों ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है. रावत के इस्‍तीफे की खबरों के बीच बीती रात विजय बहुगुणा और उनकी बहन रीता बहुगुणा जोशी उनके घर पहुंचे तथा उन्‍हें मनाने की कोशिश की. उल्‍लेखनीय है कि कई दौर की बैठक के बाद खुद सोनिया गांधी ने उत्‍तराखंड से सांसद विजय बहुगुणा के नाम पर मुहर लगाई है.

इधर, विजय बहुगुणा ने कहा है कि पार्टी आलाकमान ने जो भी तय किया है उसका सबको सम्‍मान करना चाहिए. 65 साल के विजय बहुगुणा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के बेटे और राज्य की कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा के भाई हैं. इलाहाबाद और बांबे हाईकोर्ट में जज रह चुके विजय बहुगुणा के लिए आने वाले दिन आसान नहीं होंगे क्योंकि उन्हें न सिर्फ विकास और भ्रष्टाचार के मोर्चे पर राज्य को आगे ले जाना होगा बल्कि पार्टी में गुटबाजी को भी खत्म करना होगा.

दूसरी तरफ हरीश रावत समर्थकों का कहना है कि मंगलवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हरीश के नजदीकी विधायक शामिल नहीं होंगे. सूत्रों का कहना है कि उत्‍तराखंड से जीते कांग्रेसी विधायकों में आधे से ज्‍यादा विधायक उनके साथ हैं. कहा जा रहा है कि सोलह विधायक हरीश रावत को सीएम बनता देखना चाहते हैं. कुछ समर्थकों ने तो यहां तक कहा कि अगर आलाकमान ने जल्‍द इस मामले में कोई उचित कदम नहीं उठाया तो वह राज्‍य में कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी की भी घोषणा कर सकते हैं. पार्टी में टूट का खतरा बना हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...