हिंदी दैनिक आज समाज से खबर है कि राहुल देव के हटने के बाद उनके करीबी रहे कई वरिष्ठ पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों के नाम हैं- स्थानीय संपादक दिल्ली मनोहर नायक, एसोसिएट एडिटर रवीन्द्र त्रिपाठी, एसोसिएट एडिटर अरुण त्रिपाठी, जनरल डेस्क इंचार्ज सुधांशु द्विवेदी, विशेष संवाददाता अभय मिश्रा, हरियाणा एडिशन इंचार्ज केवी पंडित.
आज समाज, मुंबई से बसन्त मौर्या, कोलकाता आफिस से संतोष मिश्रा और जय सिंह रावत ने भी इस्तीफा दे दिया है. कई और लोगों के भी इस्तीफा देने की सूचना है, पर इनके नाम नहीं मिल सके हैं. चर्चा है कि दिल्ली का स्थानीय संपादक राज शेखर को बनाया जाएगा और हरियाणा एडिशन की जिम्मेदारी संजय त्यागी की दो जाएगी. उधर, कुछ लोगों का कहना है कि रवीन ठुकराल के एडिटर इन चीफ बनने के बाद से राहुल देव के लोगों पर गाज गिरने के पूरे आसार थे. इसी कारण सभी ने एकसाथ होकर इस्तीफा दे दिया. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि प्रबंधन ने इन्हें जाने के लिए इशारा कर दिया था, उसी कारण सबने रिजाइन के पेपर सबमिट कर दिए.





