yashwant ji, Yeh 5000 crore ke mining scam ki khabar Madhya paradesh me fail gayi hai magar media mining mafia especially pradesh ke sabse richest MLA Sanjay Pathak (from vijayraghavgrah) se pressurize ho ke kuch bhi chapne se dar rahi hai sehora, katni area me itni jyada ilegal iron ore mining ho rahi hai ki sare rural areas me drinking water polluted ho gaya hai.
MLA sanjay pathak ke bare me sari jankari unke wikepidia page pe hai jisme unke sari badi sampattiyon ka detail hai,inke paas aircraft,5 star hotels se le ke real estate properties and Indonesia me coal mines bhi hain jo jab in ne isi mining scam ki iron ore ko china export kar ke kamaya hai
http://en.wikipedia.org/wiki/Sanjay_Pathak_(politician)
Katni shahar ke yuva partakar shri murli prathyani ke himmat karne pe is ghotale scam ke detials bahar ayen hain kripya
murli bhai ke blog ki is khabar ko samne lane ka kasht karen
http://prabalshrishti.blogspot.com/2011/10/blog-post_20.html
राजनीती में जाए, बताये सेवा करने है आये और आप हजारों करोड़ कमाए
खुशखबरी- खुशखबरी -खुशखबरी, पता चल गया है कि हमारे कटनी जिले में भी करोड़ों के आसामी रहते हैं। जी हाँ, हाल ही में पता चला कि नौजवान कांग्रेस विधायक संजय पाठक ने पिछले ४-५ साल में सिहोरा क्षेत्र से 5 हजार करोड़ मूल्य का आयरन ओर निकाल कर बेच डाला है. बताया गया है कि यह आयरन ओर उन खदानों से निकाल कर बेचा गया जिनकी लीज साल २००६ में ही समाप्त हो चुकी थी। यह सुनकर तमाम जिले वासियों को हार्दिक ख़ुशी अनुभव हुई होगी कि चलो हमारे जिले में कोई तो है जो हजारों करोड़ का व्यापार करता है और कइयों को संजय पाठक से ईर्ष्या भी अनुभव होती होगी। तो उन ईर्ष्यालु जनों को मेरी सलाह है इनसे ईर्ष्या न करें बल्कि इनकी राह पर चल पड़ें। सबसे पहले तो किसी राजनैतिक दल में शामिल हो जायें पर लोगों को सिर्फ यही बतायें कि आप जनता की सेवा करने आये हैं। धीरे धीरे वो दिन भी आ जायेगा जब दूसरे लोगों को पता चल जायेगा कि अब आप भी हजारो करोड़ों में खेलने लगे हैं। लेकिन एक शर्त है कि आपके पास भी वो तमाम योग्यतायें भी होनी चाहिए जो कांग्रेस के विशेष प्रतिभावान संजय पाठक में है, तभी आप इस मुकाम तक पहुचेंगे। प्रतिभावान नेता को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महासचिव पद पर बैठा भी दिया है। कटनी के कई छुटभैये नेता तो हर रात को ट्रैक्टर, ट्राली आदि लेकर निकल पड़ते हैं कि चलो आयरन ओर निकालें, जैसे कि पैदा ही इसलिए हुए हैं। इधर जबलपुर कलेक्टर गुलशन बामरा को कुछ कमबख्त नेताओं ने शिकायत कर दी है कि देखो-देखो यहाँ अवैध कार्य हो रहा है। अब कार्य अवैध है वैध काम तो हजारों करोड़ों का हुआ है। इसलिए मेरी भी आप लोगो को सलाह है कि आप तो हजारो करोड़ों पर ध्यान लगाओ, वैध- अवैध का छोड़ो चक्कर, वैसे भी यह चक्कर आम आदमियों के लिए होता है, प्रतिभावान नेताओ के लिए नहीं।
प्रस्तुतकर्ता Prabal Shrishti
कानाफूसी
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. अगर उपरोक्त बातों में कोई ऊंच-नीच लगे तो अपनी बात नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए कह सकते हैं या फिर [email protected] पर मेल कर सकते हैं.





