अमर उजाला, बदायूं से खबर है कि कैलाश सिंह का तबादला लखनऊ के लिए कर दिया गया है. वे यहां ब्यूरोचीफ के पद पर कार्यरत थे. कैलाश के तबादला के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है, परन्तु चर्चा है कि चुनाव के दौरान कुछ शिकायत होने के बाद प्रबंधन ने उन्हें लखनऊ भेज दिया है. बताया जा रहा है कि बदायूं में अरविंद सिंह को नया ब्यूरोचीफ बनाए जाने की संभावना है. अरविंद फिलहाल रुड़की में संस्थान को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. जल्द ही दोनों लोग अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.





