अमर उजाला, मेरठ से खबर है कि ज्ञान प्रकाश जल्द ही इस्तीफा देने वाले हैं. ज्ञान प्रकाश चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बताया जा रहा है कि वे जल्द ही दैनिक जनवाणी के साथ मेरठ में ही अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं. उन्हें सीनियर पोस्ट पर लाया जा रहा है. लगभग दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय ज्ञान प्रकाश जागरण, अमर उजाला सहित कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. ज्ञान प्रकाश के जनवाणी से जुड़ने की पुष्टि जनरल मैनेजर कम मैनेजिंग एडिटर रवि शर्मा ने करते हुए कहा कि इससे अखबार को मजबूती मिलेगी.





