Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

उज्‍जैन में कैमरामैन पर हमला, नाराज पत्रकार आईजी से मिले

उज्‍जैन में एक स्‍थानीय चैनल के कैमरामैन धर्मेंद्र राठौर पर मंगलवार की सुबह दो अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. हमले में धर्मेंद्र घायल हो गए. उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हमले के विरोध में पत्रकारों ने आईजी और एसपी को ज्ञापन सौंप कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की. मुख्‍यमंत्री तथा गृहमंत्री को भी पत्र लिखकर इस मामले की सीआईडी जांच की अपील की गई है.

उज्‍जैन में एक स्‍थानीय चैनल के कैमरामैन धर्मेंद्र राठौर पर मंगलवार की सुबह दो अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. हमले में धर्मेंद्र घायल हो गए. उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हमले के विरोध में पत्रकारों ने आईजी और एसपी को ज्ञापन सौंप कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की. मुख्‍यमंत्री तथा गृहमंत्री को भी पत्र लिखकर इस मामले की सीआईडी जांच की अपील की गई है.

स्‍थानीय चैनल में कार्यरत धर्मेंद्र मंगलवार को अपने स्‍कूटर से उज्‍जैन के गुदड़ी चौक के पास गुजर रहे थे. इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गर्दन पर पीछे से किसी धारदार हथियार से वार कर दिया. अचानक हुए हमले से धर्मेंद्र असंतुलित होकर गिर गए. हमलावर मौके का फायदा उठाकर भाग निकले. कुछ स्‍थानीय लोगों ने धर्मेंद्र को शासकीय जिला चिकित्‍सालय में भर्ती कराया. हमले के चलते धर्मेंद्र को बोलने में कठिनाई आ रही है.

इस हमले के विरोध में सीनियर प्रेस क्‍लब एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ क सदस्‍यों ने आईजी तथा एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा तथा हमलावरों की तत्‍काल गिरफ्तारी की मांग भी की. सीनियर प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष राजेंद्र पुरोहित ने सीएम और गृहमंत्री को पत्र लिखकर इसकी सीआईडी जांच की अपील की ताकि मामले का खुलासा हो सके. आईजी तथा एसपी घायल कैमरामैन से मिलने अस्‍पताल पहुंचे तथा उन्‍होंने घटना की जानकारी भी ली. 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...