Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

जो माया की पीसी में जाते थे, वही अखिलेश के शपथ ग्रहण में जा सकेंगे!

उत्तर प्रदेश का सूचना विभाग, जो मायावती की चमचागिरी के लिए कुख्यात रहा है, लगता है अब भी अपना रवैया बदलने को तैयार नहीं है. उसने सीएम के रूप में अखिलेश के शपथ ग्रहण समारोह को कवर करने के लिए उन्हीं को पास देने का न्योता दिया है, जो मायावती की प्रेस कांफ्रेंस में रेगुलर जाते रहे हैं. इस फैसले से लखनऊ के मान्यता प्राप्त कई पत्रकार हैरान परेशान हैं. कई वरिष्ठ पत्रकार मायावती की पीसी में इसलिए नहीं जाते थे क्योंकि उनका खुला विरोध मायावती शासन की नीतियों से था.

कई स्वतंत्र पत्रकार जो मान्यता प्राप्त थे, मायावती की प्रेस कांफ्रेंस में इसलिए नहीं बुलाये जाते थे क्योंकि उन पर मायावती विरोधी होने का लेबल लगा दिया गया था. अब जबकि सपा की सरकार भारी बहुमत से सत्ता में आई है तो लगा था कि मायावती की चमचागिरी न करने वाले ढेर सारे पत्रकारों को भी शासन-प्रशासन की तरफ से सम्मान दिया जाएगा. लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है. मायावती शासनकाल की पत्रकारों के बीच भेदभाव करने की नीति को उत्तर प्रदेश का सूचना विभाग अब भी जारी रखे हुए है. इसी के तहत उसने उन्हीं लोगों को सीएम के शपथ ग्रहण के कवरेज का पास दिया है जो लोग मायावती के शासनकाल में माया की पीसी में नियमित रूप से आते थे. देखना है कि माया परस्त नीति को सूचना विभाग द्वारा जारी रखे जाने को कब बंद किया जाता है.

लखनऊ से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...