साधना न्यूज से खबर है कि आउटपुट में कार्यरत पत्रकार फरहा जैदी और संदीप कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. फरहा के बारे में खबर है कि उन्होंने टोटल टीवी से अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें यहां भी आउटपुट लाया गया है. संदीप कुमार ने अपनी नई पारी इंडिया न्यूज राजस्थान के साथ शुरू की है. उन्होंने आउटपुट में ज्वाइन किया है. बताया जा रहा है कि साधना में दो वरिष्ठों की आपसी खींचातान के चलते पत्रकार परेशान हैं. इसके पहले वंदना रावत भी इन्हीं कारणों के चलते रिजाइन कर दिया था.





