Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

सहारा समय पर ताऊ की खरी-खरी

“कौन कहां और के बोल्या, सब नेता नगरी हरी भरी/ नहीं किसी से डरता ताऊ सुन लो इसकी खरी खरी.” यह कहना है ताऊ का, जो कि आम आदमी की समस्याओं को उठाते हैं अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘ताऊ की खरी-खरी’ में. सहारा समय पर रविवार दोपहर 1 बजे और शाम 6 बजे दिखाया जाने वाले इस कार्यक्रम में ताऊ हिन्दी और हरियाणवी भाषा में अपने दर्शकों से रूबरू होते हैं.

“कौन कहां और के बोल्या, सब नेता नगरी हरी भरी/ नहीं किसी से डरता ताऊ सुन लो इसकी खरी खरी.” यह कहना है ताऊ का, जो कि आम आदमी की समस्याओं को उठाते हैं अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘ताऊ की खरी-खरी’ में. सहारा समय पर रविवार दोपहर 1 बजे और शाम 6 बजे दिखाया जाने वाले इस कार्यक्रम में ताऊ हिन्दी और हरियाणवी भाषा में अपने दर्शकों से रूबरू होते हैं.

विषय कुछ भी हो, समस्या कैसी भी हो, आम आदमी से जुड़े सरोकारों को लेकर ताऊ देश के नेताओं और समस्या के लिए जिम्मेदार लोगों की अपने चुटीले अंदाज़ में क्लास लेते हैं. बहुत ही कम समय में यह कार्यक्रम दर्शकों में इसलिए लोकप्रिय हुआ है क्योंकि इसका प्रस्तुतिकरण बहुत ही अनोखा है. किसी भी अन्य कार्यक्रम की तरह ताऊ इसमें कुर्सी पर नहीं बल्कि खाट पर बैठते हैं सभी प्रसिद्ध लोग ताऊ के साथ उनकी खाट पर ही बैठते हैं और देश के हालात पर अपने विचार रखते हैं.

ताऊ के साथ उनकी खाट पर कैलाश खेर, मास्टर सलीम, तिग्मांशू धूलिया और इरफान खान जैसे प्रसिद्ध लोग अब तक बैठ चुके हैं. ताऊ सभी मेहमानों को देश-समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करते हैं और ये मेहमान अपने माध्यम से लोगों को जागरूक करते हैं. ताऊ केवल राजनीतिक चर्चा ही नहीं करते बल्कि अच्छे सिनेमा, नाटक के बारे में भी चर्चा करते हैं.

इस कार्यक्रम में जहां ताऊ लोगों की समस्याओं को उठाते हैं, वहीं आम आदमी की आवाज़ भी बनते हैं. आम आदमी को उसके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हैं साथ ही आम आदमी को भी इस कार्यक्रम में अपनी बात कहने का मंच दिया जाता है. उसकी राय रिपोर्टरों के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल की जाती है.

समय चैनल के अलावा ये कार्यक्रम रविवार रात 9.30 बजे सहारा उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, सहारा बिहार–झारखंड रविवार रात 10.30 पर भी दिखाया जाता है. इस कार्यक्रम का निर्माण सहारा की क्रिएटिव टीम करती है. जिसमें अनु रिज़वी, अनुराग दीक्षित, विजय कुमार के साथ ताऊ (अतुल गंगवार) हैं. प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...