Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

एक पत्रकार ने दूसरे पत्रकार की बाइक रोककर गरियाया

पिंकसिटी प्रेस क्‍लब, जयपुर के सदस्‍य रोशन शर्मा के साथ क्‍लब के ही एक दूसरे सदस्‍य की शिकायत अध्‍यक्ष एवं महासचिव से की है. रोशन ने अपनी शिकायत में कहा है कि प्रेस क्‍लब के एक अन्‍य सदस्‍य ने 12 मार्च को उनका वाहन रोककर उनसे बदतमीजी एवं गाली-ग्‍लौज किया. उन्‍होंने ट्रॉफिस पुलिस के अंदाज में उनके वाहन के कागजात भी मांगे. प्रेस क्‍लब का कार्ड दिखाने पर प्रेस क्‍लब के पदाधिकारियों को भी गाली दी.

पिंकसिटी प्रेस क्‍लब, जयपुर के सदस्‍य रोशन शर्मा के साथ क्‍लब के ही एक दूसरे सदस्‍य की शिकायत अध्‍यक्ष एवं महासचिव से की है. रोशन ने अपनी शिकायत में कहा है कि प्रेस क्‍लब के एक अन्‍य सदस्‍य ने 12 मार्च को उनका वाहन रोककर उनसे बदतमीजी एवं गाली-ग्‍लौज किया. उन्‍होंने ट्रॉफिस पुलिस के अंदाज में उनके वाहन के कागजात भी मांगे. प्रेस क्‍लब का कार्ड दिखाने पर प्रेस क्‍लब के पदाधिकारियों को भी गाली दी.

नीचे रोशन द्वारा प्रेस क्‍लब के पदाधिकारियों को भेजा गया शिकायती पत्र.


सेवामें,

श्रीमान अध्यक्ष/महासचिव

पिंकसिटी प्रेस क्लब

जयपुर (राजस्थान)

विषयः-तथाकथित पत्रकार द्वारा किये गये अमर्यादित व्यवहार के सम्बन्ध में।

महोदय,

मैं रोशन शर्मा पिंकसिटी प्रेस क्लब का सदस्य हूँ पिछले कुछ सालों से विभिन्न संस्थानों से जुड़ा रहा हूँ। मान्यवर निवेदन है कि क्लब की सदस्यता ग्रहण कर कुछ तथाकथित पत्रकार इन दिनों धन उगाही करने पर आमदा हैं। इसके पीछे वो स्वयं को पत्रकार बताकर प्रेस क्लब की सदस्य कार्ड को भी लोगों के सामने पेश करते हैं, जिससे क्लब की साख पर बुरा प्रभाव पडे़गा। ताजा मामला 12 मार्च 2012 का है।

मैं सवेरे करीब 8 बजे मानसरोवर इलाके में स्थित मेरे निवास से किसी निजी कार्य के लिये निकला, महज कुछ कदमों की दूरी पर एक सज्जन मेरी बाइक के सामने आकर खडे़ हो गये, जिसके चलते मुझे रूकना पड़ा। रूकते ही उन सज्जन ने पुलिसिया अन्दाज में रोब दिखाना शुरू कर दिया। उन्होंने मेरी बाइक की चाबी निकालकर अपनी जेब में डाली और बाइक पर लिखे ‘‘प्रेस‘‘ के स्टिकर को लेकर सवाल दागने शुरू कर दिये। यहां तक की उन्होंने मुझसे हेलमेट न लगाने का कारण पूछते हुये गाड़ी का रजिस्ट्रेशन तक मांग डाला तथा गाड़ी लापरवाही से चलाने तक का आरोप लगा डाला।

इस पर मैंने उन महाशय से उनका परिचय मांगा तो उन्होंने अपना नाम शरद दाधीच बताते हुये पिंकसिटी प्रेस क्लब का सदस्य कार्ड दिखाने लगे। मैंने इस पर उनसे कहा कि इन सबके लिये ट्राफिक पुलिस अधिकृत है, आप नहीं, तो महाशय गाली-गलौज पर उतारू हो गये और कहने लगे कि तुम्हारी गाड़ी पर लगा प्रेस का स्टीकर फर्जी है क्योंकि तुम पत्रकार नहीं हो। उन्होंने मुझे धमकी देते हुये कहा कि मैं तुम्हारे खिलाफ फर्जी पत्रकार होने का मामला दर्ज करवाऊंगा। इस पर मैंने उन्हें मेरा परिचय देते हुये क्लब की सदस्यता का कार्ड भी दिखाया, परन्तु इस पर महाशय इतना उखड़ गये कि मेरे साथ-साथ क्लब के पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुये कहने लगे कि सिर्फ वोट हथियाने के लिये तुम लोगों को सदस्य बना डाला। आखिर में तंग आकर मैंने कुछ पत्रकारों को मौके पर बुलाने की बात की तो महाशय वहां से नौ दो ग्यारह हो गये।

मान्यवर इस घटनाक्रम से मुझे गहरा आघात लगा हैं क्योंकि माननीय शरद दाधीच जी करीब आधे घण्टे तक मुझे मेरे घर के निकट ही अपमानित करते रहे, जिसके चलते मैं उपहास का पात्र बना। आपसे निवेदन है कि इस पूरे घटनाक्रम को गम्भीरता से लेते हुये उचित कार्रवाई करें, जिससे भविष्य में किसी अन्य पत्रकार के साथ पुनरावृत्ति ना हो।

सधन्यवाद

भवदीय

रोशन शर्मा

सदस्य संख्या-784


 

 

 
 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...