न्यूयॉर्क : भारतीय मूल के पत्रकार बॉबी घोष को प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम का ‘एडिटर-एट-लार्ज’ बनाया गया है. घोष इस पत्रिकार के साथ 1997 से जुडे हुए हैं. वह पहले सीनियर एडिटर थे और हाल तक डिप्टी इंटरनेशनल एडिटर की भूमिका निभा रहे थे. नए किरदार में वह विदेश नीति से लेकर खेल तक के अमेरिकी एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों को कवर करेंगे.
टाइम के प्रबंध संपादक रिचर्ड स्टेनगल ने कहा, ‘‘बॉबी टाइम के अब तक की सबसे मूल्यवान लोगों में से एक हैं. उन्होंने अरब में चली बदलाव की बयार को लेकर कई बेहतरीन स्टोरी की थी.’’ साभार : प्रभात खबर





