दसवें सप्ताह की टैम रिपोर्ट आ गई है. आजतक लगातार एक नम्बर पर बना हुआ है, परन्तु से कुछ अंकों का नुकसान उठाना पड़ा है. इसके चलते स्टार न्यूज उसके बिल्कुल नजदीक पहुंच गया है. भूत-प्रेतों का चैनल तीसरे नम्बर पर है. इस बार न्यूज24 की हालत खराब है वह सरक कर छठे स्थान पर पहुंच गया है. जी न्यूज ने चौथे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत की है. पिछली बार टॉप टेन में रहा पी7 न्यूज बाहर हो गया है. न्यूज एक्सप्रेस उसे पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर से टॉप टेन में पहुंचने में कामयाब रहा है. नीचे टॉप टेन न्यूज चैनलों की स्थिति.
स्रोत- टैम (10वां हफ्ता, अवधि : 4 मार्च से 10 मार्च)
चैनल : आजतक – 16, स्टार न्यूज़ -15.5, इंडिया टीवी – 14, ज़ी न्यूज़ – 11.4, आईबीएन7 – 8.4 न्यूज़24 – 7.3, एनडीटीवी इंडिया – 6.4, समय – 5.4, तेज – 4.2, न्यूज़ एक्सप्रेस – 3.6.





