अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अंतर्गत प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका 'पंचायत संदेश' ने देवरिया में अपना ब्यूरो कार्यालय खोला है. और जिलों में भी इस पत्रिका के ब्यूरो कार्यालय खोले जाने की तैयारियां की जा रही हैं. देवरिया में पत्रिका का ब्यूरोचीफ विजय प्रकाश द्विवेदी को बनाया गया है. इस पत्रिका के अध्यक्ष तथा एवं प्रधान संपादक भारत सरकार के पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय हैं. उल्लेखनीय है कि यह पत्रिका 1958 से प्रकाशित हो रही है. लोकनायक जय प्रकाश नारायण भी इसके संपादक रह चुके हैं. विजय इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





