पाकिस्तान, अफगानिस्तान बनाम भारत, अमेरिका अफेयर पर पिछले करीब छह वर्षों से देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लगातार कॉलम लिख रहे वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन तिवारी को सम्मानित किया जाएगा। शांति और सद्भाव कायम करने के लिए दुनिया के कई देशों में काम कर रही ‘पीस : ए सोसायटी फॉर ह्यूमन’ की एक्सपर्ट कमेटी की कोलंबो में पिछले दिनों हुई बैठक में उक्त फैसला लिया गया।
इस संबंध में संस्था की पब्लिक रिलेशन ऑफिसर शोभा बर्मन ने बताया कि फिलहाल अंतरराष्ट्रीय मसलों पर लेखन करने वाले पाकिस्तान के स्तंभकार नवाज मलिक, अफगानिस्तान के अली अशरफ, श्रीलंका की स्मिता जयवर्धने, भारत के राजीव रंजन तिवारी और नेपाल के करण लामा को चुना गया है। पुरस्कार दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक कार्यक्रम में दिया जाएगा, जिसमें देश के प्रमुख राजनीतिज्ञ, अंतरराष्ट्रीय मसलों के विशेषज्ञ, उक्त देशों के राजदूत और लेखक-साहित्यकार उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि पुरस्कार देने के लिए होने वाले कार्यक्रम की तिथि की घोषणा इस माह के अंत में की जाएगी। गौरतलब है कि राजीव रंजन तिवारी जनसंदेश टाइम्स (गोरखपुर) में चीफ सब एडीटर/सिटी चीफ हैं। इससे पहले उन्होंने दैनिक जागरण के मेरठ, देहरादून और गोरखपुर यूनिट में करीब ग्यारह वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। प्रेस रिलीज






