Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

काजमी के आरोपों पर कोर्ट ने दिल्‍ली पुलिस से जवाब मांगा

इस्राइली दूतावास की कार में विस्फोट मामले में गिरफ्तार सैयद मोहम्मद अहमद काजमी से इस्रायली खुफिया एजेंसी मोसाद द्वारा की जा रही पूछताछ की चर्चा के बीच दिल्ली की एक कोर्ट ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। दिल्ली पुलिस ने मोसाद द्वारा पूछताछ किए जाने के आरोपों से इनकार किया है, लेकिन चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) विनोद यादव जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने पुलिस को इस बारे में हलफनामा देने और संदिग्ध से पूछताछ कर रहे अधिकारियों से संबंधित आधिकारिक रजिस्टर पेश करने को कहा है।

इस्राइली दूतावास की कार में विस्फोट मामले में गिरफ्तार सैयद मोहम्मद अहमद काजमी से इस्रायली खुफिया एजेंसी मोसाद द्वारा की जा रही पूछताछ की चर्चा के बीच दिल्ली की एक कोर्ट ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। दिल्ली पुलिस ने मोसाद द्वारा पूछताछ किए जाने के आरोपों से इनकार किया है, लेकिन चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) विनोद यादव जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने पुलिस को इस बारे में हलफनामा देने और संदिग्ध से पूछताछ कर रहे अधिकारियों से संबंधित आधिकारिक रजिस्टर पेश करने को कहा है।

गौरतलब है कि काजमी ने शिकायत की है कि दिल्ली पुलिस के अलावा इस्राइली अधिकारी भी उससे रोज पूछताछ कर रहे हैं। अपनी पहचान छुपाने के लिए ये अधिकारी यूनिफॉर्म में नहीं होते। कोर्ट ने कहा कि यूनिफॉर्म और नेम पट्टिका को लेकर स्पेशल सेल के जवाब में कुछ नहीं कहा गया है। इस मामले में विस्तृत जवाब दाखिल किया जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले में एक अन्य ईरानी नागरिक मसूद सदागतजेदाह के खिलाफ वारंट जारी किया है। सीएमएम ने जानना चाहा कि क्या पूछताछ करने वाले अफसरों के नाम का रजिस्टर रखा जाता है। यदि यह नहीं रखा जाता तो इस बारे में जानकारी हलफनामे के जरिये दी जाए। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की जब काजमी के वकील ने कहा कि उसके मुवक्किल को लैब टेस्टिंग की चीज बना दिया है और उसे पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है।

         पत्रकार की गिरफ्तारी के विरोध में शिया समुदाय करेगा संसद का घेराव

लखनऊ। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्य प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को इस्राइल का एजेंट बताया और उनकी सम्पत्ति की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने दिल्ली में इस्राइली दूतावास की कार में हुए बम धमाके के मामले में एक वरिष्ठ पत्रकार की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उक्त प्रतिक्रिया दी है। मौलाना जव्वाद ने शनिवार को यहां मीडिया से कहा कि देश में पिछले करीब 20 वर्षो से बेकुसूर मुसलमानों को आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार करने का सिलसिला जारी है। गत 13 फरवरी को दिल्ली में इस्रइली दूतावास की कार में हुए बम धमाके के मामले में वरिष्ठ पत्रकार सैयद मोहम्मद अहमद काजमी की गिरफ्तारी इसकी नयी कड़ी है।

शिया धर्मगुरु ने कहा कि काजमी की गिरफ्तारी के विरोध में अगले शुक्र वार को लखनऊ स्थित शाही आसिफी मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद शहीद स्मारक तक विरोध मार्च निकाला जाएगा। उसके बाद आगामी 26 मार्च को संसद का घेराव किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त बृजेश कुमार गुप्ता पर इस्राइली खुफिया एजेंसी मोसाद का एजेंट बताते हुए उनकी सम्पत्ति की सीबीआई जांच की मांग की। गौरतलब है कि गत 13 फरवरी को दिल्ली में इस्रइली दूतावास की एक कार में हुए बम विस्फोट में कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में सात मार्च को स्वतंत्र पत्रकार सैयद मोहम्मद अहमद काजमी को गिरफ्तार किया था। काजमी की गिरफ्तारी का जमीयत उलमा-ए-हिन्द, जमात-ए-इस्लामी हिन्द व मौलाना आजाद फाउंडेशन समेत विभिन्न मुस्लिम संगठन विरोध कर रहे हैं। (एजेंसी)

 

 
 

 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...