गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। आज के चुनाव में कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष उधम सिंह, राजेश दुबे व उपाध्यक्ष के दो पद के लिए सूर्यवीर सिंह, विनोद गुप्ता, गुलाब राय, वेदप्रकाश श्रीवास्तव व अजय शंकर तिवारी शामिल थे। महामंत्री पद के लिए अनिल कुमार, अशोक श्रीवास्तव, आय-व्यय निरीक्षक पद के लिए लल्लन यादव तथा श्याम सिन्हा नामांकन दाखिल किया था।
इन सभी पदों के लिए 37 सदस्यों ने वोटिंग की, जिसमें अध्यक्ष पद पर जीते प्रत्याशी राजेश दुबे को 22 मत मिले वहीं उधम सिंह को 15 मत से ही संतोष करना पड़ा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सूर्यवीर सिंह को 21 व उपाध्यक्ष के लिए विनोद गुप्ता को 22 मत मिले। महामंत्री पद के लिए जीन्यूज संवाददाता अनिल कुमार को 22 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वन्दी प्रत्याशी को आरके श्रीवास्तव को 15 मत से संतोष करना पड़ा। आय व्यय निरीक्षक पद के लिए श्याम सिन्हा को 22 मत मिले। विजयी पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को होगा।







