Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हिन्दुस्तान में ब्लंडर, शीर्षक अलग, खबर कोई और

शनिवार 17 मार्च को हिन्दुस्तान के मेरठ संस्करण में भारी गलती देखने को मिली, जब 19 नम्बर पेज पर बोल्ड फॉंट में शीर्षक लगा था – ‘पाकिस्तान पैनल जिरह का इच्छुक, भारत का ऐतराज’, संभवतः यह उस खबर से सम्बन्धित था, जिसमें मुम्बई बम विस्फोट में जांच के लिये भारत आये पाकिस्तानी प्रतिनिधिमण्डल के चश्‍मदीद गवाहों से जिरह करने पर हुए विवाद का जिक्र था। लेकिन खबर पढ़ने पर पता लगा कि इसमें वित्त मंत्री ने आम बजट में संकटग्रस्त विमानन कंपनियों को विदेशी कर्ज लेने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा था।

इतना ही नहीं पेज 18 स्पोर्ट्स पर 'शत शत सचिन' शीर्षक से सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में 52 शतक तथा वन डे में शतकों की संख्या 48 दिखाई गयी है, जबकि फ्रंट पेज पर कवरेज में सचिन के टेस्ट में 51 और वन डे में 49 शतक दिखाये गये हैं। अब यह गलती लोकल स्तर पर हुई है अथवा पेज दिल्ली संस्करण से उठाया गया था, यह तो हिन्दुस्तान का संपादकीय प्रबंधन ही बेहतर जानता होगा, लेकिन भारी भरकम तनख्वाह पर काम करने वाले संपादकीय सहयोगियों की कार्यक्षमता पर इससे सवालिया निशान अवश्‍य लग जाता है। पाठक भी इस खबर के चलते कन्‍फ्यूज रहे।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...