Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जस्टिस काटजू ने किया शैलेश एवं ब्रजमोहन के ‘स्‍मार्ट रिपोर्टर’ का विमोचन

नई दिल्ली। आईबीएन7 के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन और अल्फा मीडिया ग्रुप के सीईओ शैलेश की पुस्तक स्मार्ट रिपोर्टर का दिल्ली में शनिवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में विमोचन किया गया। इस मौके पर प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े तमाम हस्तियां मौजूद थीं। इस पुस्तक की खासियत ये है कि इसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पहलुओं को दर्शाया गया है और एक स्मार्ट रिपोर्टर में क्या खूबियां होनी चाहिए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई हैं। रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों को किन-किन बातों पर संयम बरतना चाहिए किताब में इसका भी ज़िक्र किया गया है।

किताब का विमोचन प्रेस कॉउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन जस्टिस काटजू ने किया। इस मौके पर प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया की बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। दैनिक हिन्दुस्तान के संपादक शशि शेखर, आजतक के न्यूज डायरेक्टर कमर वाहिद नकवी, आईबीएन7 के मैनेजिंग एडिटर आशुतोष, साधना न्यूज के एनके सिंह, बीबीसी के परवेज अहमद, जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रोफेसर असरग वजाहत समेत मीडिया से जुड़े करीब 125 से ज्यादा लोगों ने विमोचन सामरोह में हिस्सा लिया।

विमोचन के दौरान जस्टिस काटजू ने इस किताब की तारीफ करते हुए इसे विश्वविद्यालयों में मीडिया के सिलेबस में शामिल करने की बात कही। वहीं, आशुतोष ने कहा कि मीडिया में पहला कदम रखने वालों के लिए ये किताब काफी मददगार साबित होगी। जबकि एनके सिंह और शशि शेखर जैसे वरिष्ठ पत्रकारों का मानना था कि इस किताब से रिपोर्टर बनने की चाहत रखने वाले विद्यार्थियों को ना केवल इस बात की जानकारी मिलेगी कि उन्हें एक खबर को कवर करने के लिए क्या करना चाहिए, बल्कि उनको इस बात की भी पूरी जानकारी मिलेगी कि क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। ब्रजमोहन के मुताबिक ये पुस्तक पत्रकारिता के छात्रों और युवा पत्रकारों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। साभार : आईबीएन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...