स्वतंत्र मिश्रा सन आफ भगवती प्रसाद. इन्हीं भगवती प्रसाद के नाम से ढेर सारे गन हाउस हैं. भगवती जी इस दुनिया में अब नहीं हैं. पर उनके नाम पर किए गए करोड़ों रुपये के कारोबार-निवेश की जांच पड़ताल इनकम टैक्स ने शुरू कर दी है. भगवती जी के नाम पर लंबा चौड़ा कारोबार सहारा मीडिया के हेड स्वतंत्र मिश्रा चला रहे हैं. लंबी-चौड़ी कहानी है पर यहां बेहद संक्षेप में बताया जा रहा है, दस्तावेजों के सहारे.
नीचे जो पहला डाक्यूमेंट है, वो इनकम टैक्स विभाग के अंदर का गोपनीय पत्राचार है. इस पत्र में कही गई बातों से सारी कहानी सामने आ रही है. ये जो गन हाउस हैं, उनका दायरा कितने प्रदेशों तक फैला है और हथियार सप्लाई के ये मामले राष्ट्रीय सुरक्षा से किस तरह जुड़े हैं, इसकी तरफ इशारा पत्र में किया गया है. उसके बाद जो दस्तावेज हैं, उनमें भगवती प्रसाद के नाम से गन हाउस संचालन को लेकर शासकीय पत्र हैं. खुद पढ़ें और खुद समझें. इसके आगे की बातें फिर कभी. -एडिटर, भड़ास4मीडिया











