पी7 के एंकर के तौर पर रहे मुकेश कपिल ने पी7 से इस्तीफा देने के बाद अपनी नई पारी इंडिया टीवी के साथ शुरू की है। मुकेश कपिल ने इंडिया टीवी में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर ज्वाइन किया है। इससे पहले ये खबर आई थी कि पी7 में पंजाबी विभाग में शिफ्ट करने से नाराज मुकेश ने इस्तीफा दिया है, लेकिन अब ये साफ हो गया है कि उन्होंने भविष्य की योजनाओं के तहत पी7 छोड़ कर इंडिया टीवी के साथ नई पारी की शुरुआत की है।
मुकेश इंडिया टीवी में एंकरिग करेंगे या नहीं, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है लेकिन इतना तय है कि डेस्क का अनुभव उन्हें इंडिया टीवी में एक अहम स्थान दिलाएगा। कपिल को पत्रकारिता में कुल 8 साल का अनुभव है। कपिल ने इलेक्ट्रानिक मीडिया में अपने करियर की शुरुआत पीबीसी चैनल से की थी। पिछले तीन सालों से कपिल पी7 के साथ जुड़े हुए थे। इंडिया टीवी में जाकर कपिल ने अपने करियर का महत्वपूर्ण कदम उठाया है।





