एनएनआई न्यूज एजेंसी के कर्ताधर्ता उमेश कुमार समाचार प्लस नामक एक न्यूज चैनल लाने जा रहे हैं. इस चैनल का आफिस सेक्टर 63 में तैयार हो चुका है. लांचिंग अगले महीने के आखिर तक होने की संभावना है. चैनल के लिए नियुक्तियों का क्रम लगभग पूरा हो चुका है. इस चैनल से कई वरिष्ठ पत्रकार जुड़ रहे हैं. अमिताभ अग्निहोत्री समेत कई पत्रकार इस चैनल को अपनी सेवाएं देंगे.
यह रीजनल न्यूज चैनल उत्तराखंड और यूपी बेस्ड होगा. चैनल लांच कराने वाली कंपनी का नाम बेस्ट न्यूज नेटवर्क लिमिटेड है. कंपनी में कई लोगों के शेयर हैं और उमेश कुमार की भी इसमें हिस्सेदारी है. कंपनी के सभी निदेशकों की तरफ से उमेश चैनल की लांचिंग व संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे.





