Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

कोयला माफिया के हमले में पत्रकार बुरी तरह घायल

शिवसागर। असम के शिवसागर जिले में एक निजी न्‍यूज चैनल के रिपोर्टर पर कोयला माफिया ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने कहा कि रिपोर्टर बिपिन हजारिका अवैध कोयला खनन पर रिपोर्टिंग के लिए गेलेकी शहर गए थे, जहां लोगों के एक समूह ने उन पर हमला किया। समझा जाता है कि ये लोग कोयला माफिया से संबद्ध थे।

शिवसागर। असम के शिवसागर जिले में एक निजी न्‍यूज चैनल के रिपोर्टर पर कोयला माफिया ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने कहा कि रिपोर्टर बिपिन हजारिका अवैध कोयला खनन पर रिपोर्टिंग के लिए गेलेकी शहर गए थे, जहां लोगों के एक समूह ने उन पर हमला किया। समझा जाता है कि ये लोग कोयला माफिया से संबद्ध थे।

पुलिस ने कहा कि हमले में हजारिका गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनका कैमरा छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। उन्हें यहां के सिविल अस्पताल भेज दिया गया और चिकित्सकों ने उनकी हालत को स्थिर बताया है। बहरहाल भारतीय पत्रकार संघ (आईजेयू) ने इस घटना और मेघालय विधानसभा के अंदर फोटोपत्रकार पर विधायक द्वारा हमला करने की निंदा की है। संघ ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आईजेयू के सचिव गीतार्थ पाठक ने अधिकारियों से आग्रह किया कि दोषियों पर यथाशीघ्र मामला दर्ज किया जाए। (एजेंसी)

 

 
 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...