Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

नेत्रहीन हैं तो क्‍या हुआ? ‘दृष्टि’ में पढ़ लेंगे सारी खबरें

नई दिल्ली : देश में नेत्रहीन लोगों को समाचार जानने का माध्‍यम सिर्फ रेडिया और टीवी रहा है. रेडियो-टीवी पर खबरें सुनकर नेत्रहीन देश-दुनिया का हाल जानते हैं. पर अब उन्‍हें केवल इन्‍हीं माध्‍यमों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि वे अब खबरों को पढ़ भी सकेंगे. नेत्रहीन पाठकों को ध्‍यान में रखकर जल्‍द ही राष्‍ट्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय खबरों के लिए ब्रेल में एक पाक्षिक हिंदी समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू हो जा रहा है.

नई दिल्ली : देश में नेत्रहीन लोगों को समाचार जानने का माध्‍यम सिर्फ रेडिया और टीवी रहा है. रेडियो-टीवी पर खबरें सुनकर नेत्रहीन देश-दुनिया का हाल जानते हैं. पर अब उन्‍हें केवल इन्‍हीं माध्‍यमों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि वे अब खबरों को पढ़ भी सकेंगे. नेत्रहीन पाठकों को ध्‍यान में रखकर जल्‍द ही राष्‍ट्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय खबरों के लिए ब्रेल में एक पाक्षिक हिंदी समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू हो जा रहा है.

'दृष्टि' नाम से प्रक‍ाशित होने वाले इस समाचार पत्र को नेत्रहीन लोगों के लिए काम कर रहे सवा तीन सौ से ज्‍यादा संस्‍थान संयुक्‍त रूप से प्रकाशित करने जा रहे हैं. ब्रेल के माध्‍यम से प्रकाशित यह समाचार पत्र 20 हजार से अधिक नेत्रहीन पाठकों के लिए उपलब्‍ध होगा. यह अखबार अप्रैल माह में लांच किया जाएगा. इस अखबार का प्रकाशन प्रत्‍येक महीने के पहले और तीसरे सोमवार को होगा.

इस अखबार का प्रकाशन नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्‍लाइंड द्वारा किया जाएगा, जिसका संचालन मुकेश अंबानी की पत्‍नी नीता अंबानी करती हैं. उनके माध्‍यम से ही इस ब्रेल अखबार का प्रकाशन किया जाएगा. इस अखबार में स्‍वतंत्र पत्रकार एवं थिएटर निर्देशक स्‍वागत थोराट भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. एनएबी के महासचिव रामकृष्‍ण का कहना है कि एक नेत्रहीन के लिए पढ़ने से बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती. शिक्षा और जानकारियों के जरिए ही ऐसे लोगों को प्रबुद्ध नागरिक बनने में मदद मिलती है.

 

 
 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...