Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पर्दाफाश टीम की गाड़ी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, मामला दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पिछली सरकार के कई मंत्रियों और अफसरों के भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाली टीम पर्दाफाश की गाड़ी पर मंगलवार की शाम जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने इस हमले को सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी इस योजना में नाकामयाब रहे। घटना के समय गाड़ी में पर्दाफाश के संवाददाता नितीश कपूर व गाड़ी का ड्राइवर मौजूद था।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पिछली सरकार के कई मंत्रियों और अफसरों के भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाली टीम पर्दाफाश की गाड़ी पर मंगलवार की शाम जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने इस हमले को सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी इस योजना में नाकामयाब रहे। घटना के समय गाड़ी में पर्दाफाश के संवाददाता नितीश कपूर व गाड़ी का ड्राइवर मौजूद था।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रही टीम पर्दाफाश को सत्ता से बेदखल हुई सरकार के नेताओं के गुर्गों से जान माल की कई धमकियाँ मिली, लेकिन मंगलवार को लखनऊ से दिल्ली जा रही टीम पर्दाफाश के वाहन को इटावा-औरैया के बीच बकेवर थाना क्षेत्र में ट्रक से रौंदने का प्रयास किया गया। घटना के समय पर्दाफाश के एडिटर इन चीफ मुनेन्द्र शर्मा की गाड़ी संख्या डीएल8- सीएम 8257 में मौजूद पर्दाफाश के संवाददाता नितीश कपूर के मुताबिक गाड़ी को ओवरटेक कर रहे ट्रक के ड्राइवर ने गाड़ी के बराबर में आकर उनकी गाड़ी को ट्रक की टक्कर से पलटने की कोशिश की, लेकिन उनके ड्राइवर ने एकाएक गाड़ी को सँभालते हुए बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

इस हादसे में गाड़ी का दायां हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक मौके से भागने में कामयाब रहा। नितीश का कहना है कि ट्रक का नंबर प्लेट मिट्टी से ढंका हुआ था, जिस वजह से उसका नंबर भी नहीं दिख रहा था। हमले की प्राथमिक सूचना बकेवर थाने में दर्ज करवा दी गई है। वहीं टीम पर्दाफाश के एडिटर इन चीफ मुनेन्द्र शर्मा का कहना है कि मंगलवार की सुबह वह दिल्ली जाने वाले थे, इस बीच कुछ निजी कारणों से उन्होंने अपने सहयोगी नितीश को अकेले ही अपनी गाड़ी से दिल्ली भेज दिया, जबकि अधिकांश लोगों को उनके दिल्ली जाने की जानकारी थी।

मुनेन्द्र शर्मा ने आगे बताया कि उनकी गाड़ी के शीशों पर हल्के काले रंग की फिल्म चढ़े होने की वजह से हमलावरों ने गाड़ी में उनके सवार होने की स्थिति में हमले को अंजाम दिया। इस हमले से पहले शर्मा को फोन पर कई बार जानमाल की धमकियाँ दी जा चुकी हैं। टीम पर्दाफाश पर आज हुए हमले ने भले ही पिछली सरकार के भ्रष्टाचारियों के बुरे इरादे उजागर कर दिए हों, लेकिन टीम पर्दाफाश भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को अंत समय तक जारी रखेगी।

 

 
 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...