झारखंड के गिद्दी के पत्रकार नंदकिशोर पाठके पिता राम सुरेश पाठक का मंगलवार को निधन हो गया. वे 75 वर्ष के थे तथा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका अंतिम संस्कार डालटनगंज जिले में स्थित उनके पैतृक गांव पंजरी खुर्द लालगढ़ में किया गया. इस दौरान काफी संख्या में उनके शुभचिंतक, परिजन एवं पत्रकार शामिल रहे. पत्रका के पिता के निधन पर बैठक कर शोक भी व्यक्त किया गया, जिसमें मिथिलेश सिंह, बैजनाथ मिस्त्री, पच्चु राणा, पुरुषोत्तम पांडेय, मारकंडेय सिंह, करुण सिंह, अरुण उपाध्याय, पुरुषोत्तम सिंह विल्ला, गुडू यादव, अजय सिंह, रविशंकर उपाध्याय, राजकुमार सिंह, राकेश पांडेय, अशोक मेहता, अजय कुमार, मनोज तिवारी, अजय शर्मा, श्याम ठाकुर, अरविंद उपाध्याय, मुरताक, गुडू व रंजीव सिंह आदि लोग शामिल रहे.
मध्य प्रदेश के देवास जिले के पत्रकार ललित शर्मा की माता बसंती देवी शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया. वे 72 साल की थीं. कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. उनका अंतिम संस्कार देवास जिले में ही किया गया. वे अपने पीछे पति केशव राम शर्मा तथा दो पुत्र जयंत शर्मा एवं ललित को छोड़ गई हैं. उनकी अंतिम यात्रा में तमाम गणमान्य नागरिक तथा पत्रकारों ने भाग लिया.





