Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक जागरण, मेरठ में कई जिला प्रभारी इधर से उधर

: तहसील प्रभारी भी बदले गए : दैनिक जागरण, मेरठ में कई लोग इधर से उधर किए गए हैं. अखबार को और तेवर तथा गति देने के लिए सहारनपुर को छोड़कर सभी जिलों के प्रभारी बदले गए हैं. तहसील स्‍तर भी अखबार को मजबूत करने के लिए संपादकीय प्रभारी मनोज झा ने कई लोगों की जिम्‍मेदारियां बदली हैं. मुजफ्फरनगर के जिला प्रभारी नीरज गुप्‍ता को वहां से हटाकर बुलंदशहर भेजा गया है. नीरज की जगह मेरठ में सिटी रिपोर्टिंग में तैनात नरेश उपाध्‍याय को ब्‍यूरोचीफ बनाकर मुजफ्फरनगर भेजा गया है.

इसी तरह बुलंदशहर के ब्‍यूरोचीफ प्रवीण वशिष्‍ठ का तबादला बिजनौर के लिए कर दिया गया है. बिजनौर के प्रभारी अशोक चौहान को मेरठ बुला लिया गया है. बागपत में तैनात अनुज शर्मा को वापस मुख्‍यालय बुला लिया गया है. उनकी जगह सिटी रिपोर्टिंग कर रहे योगेश चौहान को बागपत भेजा गया है. तहसीलों में भी फेरबदल किए गए हैं. डेस्‍क पर तैनात राकेश त्‍यागी को सरधना तहसील का प्रभारी बनाया गया है. सरधना के तहसील प्रभारी योगेश को खेखड़ा का प्रभारी बनाया गया है. जितेंद्र राणा मवाना के तहसील प्रभारी होंगे, ये भी डेस्‍क पर कार्यरत थे.

सहारनपुर में तैनात अवनींद्र कमल के कार्य को देखते हुए उन्‍हें वहीं रहने दिया गया है. बताया जा रहा है कि मनोज झा के संपादक बनने के बाद यह पहला इतना बड़ा फेरबदल है. मेरठ में अखबारों के बीच लगातार बढ़ते प्रतिस्‍पर्धा और बेहतर कंटेंट देने के दबाव के चलते ये फेरबदल किए गए हैं. संभावना जताई जा रही है कि जड़वत लोगों को गतिशील करने के लिए कुछ और आंतरिक फेरबदल किए जा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...