कोलकाता से प्रकाशित हिंदी मासिक पत्रिका अभय बंग पत्रिका व ए टीवी के संपादक जगदीश यादव की माता राजकुमारी देवी का निधन हो गया. वे 80 वर्ष की थीं. वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. उनका निधन कोलकाता में उनके आवास पर हुआ. उनका अंतिम संस्कार कालीघाट आदि गंगा तट पर किया गया. इस दौरान काफी संख्या में उनके शुभचिंतक, परिजन, पत्रकारिता, राजनीतिक, सामजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे. पत्रकारों में अशोक पाण्डेय, ऋतुब्रतो चटर्जी, उमेश रॉय समेत कई लोग शामिल रहे.





