Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

वरिष्‍ठ पत्रकार नवलकिशोर शर्मा का निधन

जोधपुर। सुमेरपुर के वरिष्‍ठ पत्रकार नवलकिशोर शर्मा का मंगलवार सुबह असामयिक निधन हो गया। श्री शर्मा पिछले पांच साल से भी अधिक समय से दैनिक मरूलहर में चीफ ब्यूरो पद पर अपनी सेवायें दे रहे थे। मृदुभाषी, मिलनसार, सेवाभावी और सरल व्यक्तित्व के धनी श्री शर्मा के परिवार मे उनकी पत्नि के अलावा दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। श्री शर्मा के निधन का समाचार सुनने के बाद उनके निवास और अस्पताल में बड़ी संख्‍या मे परिचित और गणमान्य लोग उनके अंतिम दर्शनार्थ पहुंचे। जोधपुर स्थित मरूलहर कार्यालय में उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखते हुए उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की।

जानकारी के अनुसार नवलकिशोर शर्मा को दो दिन पूर्व पेट मे तकलीफ की शिकायत हुई। वे सोमवार शाम उपचार के लिए सुमेरपुर के ही महावीर हॉस्पीटल मे भर्ती हुए लेकिन मंगलवार सुबह करीब दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री शर्मा के असामयिक निधन की खबर सुमेरपुर मे ज्यों ही लोगों तक पहुंची वे एक बार स्तब्ध रह गये। उल्लेखनीय रहे कि श्री शर्मा बेहद सरल, सहज ही नहीं मिलनसार और सेवाभावी भी थे। उनके निधन पर यहां के पत्रकारों, हॉकरों, गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कईं संस्थानों के प्रतिनिधियों, व्यवसायियों ने शोक जताया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की। करीब 53 वर्षीय श्री नवलकिशोर शर्मा लम्बे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। दिनभर उनके घर पर सुमेरपुर के लोग अंतिम दर्शन करने पहुंचते रहे। मूलत: गंगापुरसिटी के श्री शर्मा के परिजन भी शाम तक यहां पहुंचे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...