: अपनी शिकायत भेज सकते हैं जर्नलिस्ट : बिहार में अघोषित रूप से प्रेस की स्वतंत्रता पर सेंसरशिप लागू होने के आरोप के मामले में पीसीआई यानी प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक विज्ञापन निकाला है, जिसमें पत्रकारों से अपील की गई है कि वे बिना डर भय के अपने आरोप मेल कर सकते हैं. गौरतलब है कि पीसीआई अध्यक्ष काटजू ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन नाग की अध्यक्षता में अरुण कुमार एवं कल्याण बरुआ की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो बिहार में पत्रकारिता की आजादी की जांच कर रही है.
पीसीआई के इस विज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकारों पर दबाव की जांच के लिए पत्रकार निर्भीकतापूर्वक अपने आरोप मेल कर सकते हैं. जांच समिति इस दौरान पटना समेत प्रमुख जिला मुख्यालयों का दौरा करेगी तथा पत्रकारों से जानकारियां इकट्ठा करेगी. विज्ञापन में बताया गया है कि पीसीआई की धारा 13 के तहत इस मामले की जांच कराई जा रही है.






