Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

गलत खबर छापने पर भास्‍कर के एमडी, संपादक समेत पांच को समन

बठिंडा की एक अदालत ने गलत खबर प्रकाशित करने के मामले में दैनिक भास्कर के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) सुधीर अग्रवाल सहित पंजाब के संपादक कमलेश सिंह, अभिजीत मिश्रा, हिमांशु घिल्डियाल व बठिंडा यूनिट के सिटी इंचार्ज नरिंदर शर्मा को समन जारी किया है। अतिरिक्त सीजेएम हरिंदर कौर सिद्धू की अदालत से उक्त समन आईपीसी की धारा 499/500/211के तहत जारी हुए हैं। इसमें अगली पेशी की तिथि 25 मई 2012 मुकर्रर की गई है।

बठिंडा की एक अदालत ने गलत खबर प्रकाशित करने के मामले में दैनिक भास्कर के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) सुधीर अग्रवाल सहित पंजाब के संपादक कमलेश सिंह, अभिजीत मिश्रा, हिमांशु घिल्डियाल व बठिंडा यूनिट के सिटी इंचार्ज नरिंदर शर्मा को समन जारी किया है। अतिरिक्त सीजेएम हरिंदर कौर सिद्धू की अदालत से उक्त समन आईपीसी की धारा 499/500/211के तहत जारी हुए हैं। इसमें अगली पेशी की तिथि 25 मई 2012 मुकर्रर की गई है।

इसमें शिकायतकर्ता दिनेश कुमार पुत्र वेद प्रकाश ने आरोप लगाया है कि दैनिक भास्कर बठिंडा में 24-8-2010 में प्रकाशित एक खबर, जिसमें दिनेश कुमार को एक महिला सुरिंदर कौर  पत्नी जतिंदर कुमार, निवासी चंदसर बस्ती के मकान पर जबरन कब्‍जा करने और उसको पीटने का आरोपी बताते हुए उस पर सिविल लाइन थाने में अपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी दी गई थी, को पूरी तरह से भ्रामक बताया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि भास्कर के एमडी सहित संबंधित आलाधिकारियों पर इस खबर को प्रकाशित करने व उनकी मानहानि करने के आरोप में केस दर्ज होना चाहिए। इस समन के बाद भास्कर स्टाफ में गहमागहमी हो गई है। दिनेश कुमार के वकील हरपिंदर सिंह सिद्धू कहते हैं कि उन्हें अदालत पर पूरा विश्वास है। समाचार पत्र में उनके क्लाइंट के खिलाफ झूठी खबर प्रकाशित की गई है। इस प्रकरण में शामिल लोगों को सजा हर हाल में दिलाएंगे।

 

 
 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...