उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में जनसंदेश टाइम्स से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार सम्पूर्णानंद दुबे के पुत्र अमन का असामयिक निधन हो गया. वो नौ वर्ष का था. सम्पूर्णानंद के तीन बच्चों में अमन बीच का था. अमन का अंतिम संस्कार गाजीपुर जिला में गंगा तट पर किया गया. मुखाग्नि सम्पूर्णानंद ने ही दी. इस दौरान काफी संख्या में परिजन, शुभचिंतक तथा पत्रकार मौजूद रहे.
मऊ के पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में भगवान से हिम्मत देने की प्रार्थना की. शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में हरिद्वार राय, विनय जायसवाल, प्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, अश्वनी मिश्रा, ब्रह्मानंद पाण्डेय, आजाद नोमानी, राहुल सिंह, रवींद्र सैनी, अरुण सिंह, दुर्गा किंकर सिंह, सुधीर ओझा, ज्ञानेंद्र, भारतेंदु मिश्रा, सुभाष यादव, वीरेंद्र चौहान, बृजेश यादव, रामनरेश, वंश बहादुर सिंह, अंशु, संजय मिश्रा, कल्याण सिंह, अजय सिंह, आनंद कुमार, विजय, राकेश, ऋषिकेश, हरिओम राय, एसपी भारती, नागेन्द्र राय समेत तमाम पत्रकार शामिल रहे.





