इंडिया न्यूज यूपी-उत्तराखंड से खबर है कि सुमित शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि सुमित अपनी पत्नी की बीमारी की वजह से चैनल हेड राशिद से छुट्टी मांगी थी, परन्तु राशिद ने छुट्टी देने की बजाय कह दिया कि नौकरी चुनो या तो बीबी चुनो. बताया जा रहा है कि इस बात से नाराज होकर सुमित ने इस्तीफा दे दिया. वे यहां पर स्पेशल स्टोरी देख रहे थे. सुमित अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
4रीयल न्यूज से खबर है कि उमाशंकर ने अपनी नई पारी शुरू की है. वे इसके पहले हमार टीवी से जुड़े हुए थे. उमाशंकर की गिनती अच्छे पत्रकारों में की जाती है. वे कई अखबारों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






