पीटीआई के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार पीके रॉय का शनिवार को कोलकाता में निधन हो गया. वे 91 वर्ष के थे. वे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रियां तथा उनका भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. श्री रॉय पीटीआई के चेयरमैन, आईएनएस और एबीसी के अध्यक्ष भी रह चुके थे. रॉय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में एमएससी किया था. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड से प्रिटिंग टेक्नॉलाजी का कोर्स किया.
प्रताप कुमार रॉय ने अपने करियर की शुरुआत 1953 में टाइम्स ऑफ इंडिया से की थी. उनके नेतृत्व में अखबार के 12 एडिशन लांच हुए. वे टीओआई के युवा जीएम थे. रॉय के नेतृत्व में साकाल का बाम्बे एडिशन लांच हुआ. इसके बाद वे कोलकाता लौट गए तथा अमृत बाजार पत्रिका ग्रुप ज्वाइन कर लिया. उन्होंने 1980 के दशक में कोलकाता से एक बंगाली दैनिक आजकल का प्रकाशन शुरू किया. वे सन 2004 में इस दैनिक के एडिटर इन चीफ के पद से रिटायर हुए. रॉय ने कई पुस्तकें भी लिखीं हैं.






