वरिष्ठ पत्रकार और कन्नड दैनिक विजया कर्नाटक के संपादक ई राघवन का शनिवार को निधन हो गया है. वे 61 साल के थे. वे पिछले चार दशक से पत्रकारिता में सक्रिय थे. राघवन ने अपने करियर की शुरुआत 1971 में इंडियन एक्सप्रेस, मैसूर के साथ की थी. वे लम्बे समय तक इस अखबार से जुड़े और बंगलुरू में अखबार के ब्यूरोचीफ भी बने. वे टाइम्स ऑफ इंडिया और इकोनामिक टाइम्स के भी संपादक रहे. रिटायरमेंट के बाद भी वे टाइम्स ग्रुप से जुड़े हुए थे.
राघवनजी के निधन के बारे में मंगल सेनचा ने भी अपने फेसबुक पर लिखा है –
मित्रों जिंदगी कितनी छोटी होती है…??? दो दिन पहले ही हमारे सम्पादक जी श्री ई.रागवनजी 1951-2012 ( टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के 'विजय कर्नाटक', ' विजय नेक्स' व 'बौद्धी वृक्ष' तीनों कन्नड़ अखबारों के सम्पादक हैं) से मिला था मगर आज आप इस दुनिया में नहीं हैं। कल रात आप का बैंगलोर में देहान्त हो गया…. हमारे परिवार की ओर से आप को भावपूर्ण श्रद्धांजली। मैं इन तीनों अखबारों में शब्द पहेली, सूडोकु व अन्य सामग्री की सेवा देता हूं, दो दिन पहले ही आप ने कुछ नई सामग्री बनाने के लिए कहा था और मैंने सप्ताह भर में देने का वादा किया था…अब यह एक पहेली बन गया है कि आखिर यह वादा तोड़ा किसने है???

ई राघवन





