Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

स्टार न्यूज वालों, तुम किस चीज से सहमत हो, लिस्ट जारी कर दो

लोकसभा में लोकपाल बिल पर शरद यादव के संबोधन की पुरानी क्लीपिंग आज जब जंतर मंतर पर दिखाई गई तो आखिर में टीम अन्ना के मनीष सिसोदिया ने नारा लगाया- इसे कहते हैं चोर की दाढ़ी में… और जनता ने इस मुहावरे को समवेत स्वर में पूरा किया-… तिनका. बस, टीवी वालों को मिल गया मसाला. स्टार न्यूज वालों ने तो हद कर दी. वे डिस्क्लेमर दिखाने के बाद इस खबर को दिखा रहे हैं. डिस्क्लेमर के दौरान स्टार न्यूज की तरफ से कहा जाता है कि हम टीम अन्ना के बयानों से सहमत नहीं हैं, हम सिर्फ ये खबर रिपोर्ट कर रहे हैं, हम सांसदों का सम्मान करते हैं. कुछ इसी टाइप की बात कहने के बाद स्टार न्यूज पर शरद यादव – मनीष सिसोदिया नारेबाजी प्रकरण को दिखाया जा रहा है.

लोकसभा में लोकपाल बिल पर शरद यादव के संबोधन की पुरानी क्लीपिंग आज जब जंतर मंतर पर दिखाई गई तो आखिर में टीम अन्ना के मनीष सिसोदिया ने नारा लगाया- इसे कहते हैं चोर की दाढ़ी में… और जनता ने इस मुहावरे को समवेत स्वर में पूरा किया-… तिनका. बस, टीवी वालों को मिल गया मसाला. स्टार न्यूज वालों ने तो हद कर दी. वे डिस्क्लेमर दिखाने के बाद इस खबर को दिखा रहे हैं. डिस्क्लेमर के दौरान स्टार न्यूज की तरफ से कहा जाता है कि हम टीम अन्ना के बयानों से सहमत नहीं हैं, हम सिर्फ ये खबर रिपोर्ट कर रहे हैं, हम सांसदों का सम्मान करते हैं. कुछ इसी टाइप की बात कहने के बाद स्टार न्यूज पर शरद यादव – मनीष सिसोदिया नारेबाजी प्रकरण को दिखाया जा रहा है.

कई लोगों को आश्चर्य है कि आज अचानक स्टार न्यूज को क्या हुआ जो वह डिस्क्लेमर के साथ यह खबर दिखाने लगा. इससे तो पता चला कि इस खबर में एक पक्ष द्वारा दिए गए बयान से स्टार न्यूज सहमत नहीं है लेकिन बाकी खबरों पर स्टार न्यूज क्यों नहीं बताता कि वह किस पक्ष की बात से असहमत या सहमत है. कायदे से उसे हर खबर में एक डिस्क्लेमर दिखा देना चाहिए कि इस खबर पर स्टार न्यूज का स्टैंड क्या है. और, ज्यादा अच्छा होगा कि स्टार न्यूज हर आधे घंटे बाद अपने यहां जरूर दिखा दे कि वह किन किन बातों से सहमत है.. एक पूरी लिस्ट जारी कर दे.

टीम अन्ना के लोगों ने क्या गलत कहा. संसद में डकैत बैठते हैं, चंबल में तो बाकी रहते हैं.. वाला पान सिंह तोमर फिल्म का डायलाग अरविंद केजरीवाल ने फिल्म का जिक्र करते हुए उद्धृत किया, क्या गलत किया. मनीष सिसौदिया ने अगर चोर की दाढ़ी में तिनका वाला मुहावरा बोला तो क्या गलत बोला. अन्ना हजारे ने लालू यादव के कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जो लोग दस दस बच्चे पैदा करते हैं उन्हें क्या पता कि ब्रह्मचर्य की ताकत क्या है, तो यह बयान देकर अन्ना ने क्या गलत किया. दरअसल, समस्या की जड़ में न जाकर ये चैनल वाले भ्रष्ट नेताओं की कतार में खड़ा होकर नान इशू को इशू बना रहे हैं. मुद्दा ये है कि चरम पर पहुंचे भ्रष्टाचार से देश की जनता पक चुकी है, सिस्टम में सड़े और गले लोगों के नेतृत्व से जनता आजिज आ चुकी है और जनता की आवाज को आवाज व मंच दे रहे हैं अन्ना व उनके लोग. अगर नेता लोग, खासकर कांग्रेसी अगर अब भी नहीं चेते तो 2014 के लोकसभा चुनाव में रामदेव और अन्ना के लोग इनकी जड़ खोद देंगे. और, यह करना जरूरी भी है क्योंकि ये कांग्रेसी खुद को भाग्य विधाता समझ बैठे हैं. लगातार करप्शन हो रहा है और करप्शन करने वालों को सत्ता का पूरा संरक्षण मिल रहा है. टीम अन्ना ने 14 भ्रष्टाचारी मंत्रियों को जेल भेजने वाली जो बात कही है, वह सबसे बड़ा मुद्दा है. इस मुद्दे पर बात होनी चाहिए. आईबीएन7 पर यही मुद्दा मुख्य मुद्दा बना और इसी कारण आज आईबीएन7 सबसे अच्छे तरीके से पूरे मामले को प्रस्तुत करते दिखा.

भड़ास के एडिटर यशवंत की रिपोर्ट.

 

 
 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...