: कंचन व सारिका जुड़ीं : फोकस टीवी से खबर है कि आंतरिक परिस्थितियों से तंग आकर तीन पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है. ये लोग चैनल की लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. जिन लोगों ने इस्तीफा दिया है उनमें एसोसिएट प्रोड्यूसर भूपेन्द्र सिंह, रिपोर्टर तरूणा भाटी तथा प्रोड्क्शन एसोसिएट अजीत कुमार सिंह शामिल हैं. ये लोग अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बताया जा रहा है कि चैनल के अंदर राजनीति और अनियमित वेतन मिलने के चलते इस्तीफा दिया है.
दूसरी तरफ खबर है कि पी7 न्यूज से इस्तीफा देकर कंचन ने फोकस टीवी ज्वाइन किया है. वे एंकर के रूप में चैनल से जुड़ी हैं. पी7 न्यूज में भी वे एंकरिंग की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. बताया जा रहा है कि चैनल हेड माधुरी सिंह के बुलावे पर कंचन फोकस टीवी से जुड़ी हैं. वहीं लाइव इंडिया के खराब हालतों से परेशान सारिका ने भी वहां से इस्तीफा देकर फोकस टीवी ज्वाइन किया है.





