Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दयाशंकर राय होंगे राष्‍ट्रीय सहारा, बनारस के नए आरई

: स्‍नेह रंजन को हटाया जाएगा : सहारा समूह की रीति नीति को समझना भगवान के लिए भी आसान नहीं है. यहां की दुनिया हर पल रंग बदलती रहती है. हालांकि सहारा की रंग बदलती दुनिया में साफ दिखने लगा है कि स्‍वतंत्र मिश्रा के दिन अब लदते जा रहे हैं. अभी तक उपेंद्र राय के पॉवर में आने की आधिकारिक सूचना नहीं है, पर पिछले दिनों जिस तरीके से बदलाव हुए हैं, उसको देखकर लग रहा है कि अब पर्दे के पीछे से वे सक्रिय हो चुके हैं.

: स्‍नेह रंजन को हटाया जाएगा : सहारा समूह की रीति नीति को समझना भगवान के लिए भी आसान नहीं है. यहां की दुनिया हर पल रंग बदलती रहती है. हालांकि सहारा की रंग बदलती दुनिया में साफ दिखने लगा है कि स्‍वतंत्र मिश्रा के दिन अब लदते जा रहे हैं. अभी तक उपेंद्र राय के पॉवर में आने की आधिकारिक सूचना नहीं है, पर पिछले दिनों जिस तरीके से बदलाव हुए हैं, उसको देखकर लग रहा है कि अब पर्दे के पीछे से वे सक्रिय हो चुके हैं.

ताजा खबर है कि राष्‍ट्रीय सहारा, लखनऊ में नेक्‍स्‍ट टू आरई तैनात दयाशंकर राय को बनारस का नया आरई बनाया जा रहा है. दयाशंकर इसके पहले लखनऊ यूनिट के आरई रह चुके हैं, परन्‍तु स्‍वतंत्र मिश्रा के स्‍वर्णिमकाल में उनकी जगह मनोज तोमर को आरई बना दिया गया था. हालांकि दयाशंकर से पहले मनोज तोमर ही लखनऊ में स्‍थानीय संपादक थे, परन्‍तु उपेंद्र राय ने उन्‍हें गोरखपुर की जिम्‍मेदारी सौंप दी थी. जब सत्‍ता पलटी तो स्‍वतंत्र मिश्रा उन्‍हें वापस ले आए और दयाशंकर को नेक्‍स्‍ट टू आरई तैनात कर दिया. 

खबर है कि प्रबंधन बनारस के स्‍थानीय संपादक स्‍नेह रंजन के कार्यों से संतुष्‍ट नहीं है. तमाम उपाय के बाद राष्‍ट्रीय सहारा बनारस शहर और जिलों में अपनी पहचान कायम नहीं कर पाया है. दयाशंकर को भेजकर अब अखबार को तेवर देने की कोशिश की जा रही है. स्‍नेह रंजन के बारे में खबर है कि उनको हटाया जाएगा. वैसे कहा जा रहा है कि ये बदलाव अखबार के गा‍जीपुर एडिशन में मुख्‍यमंत्री मायावती को बारे में गाली छप जाने के चलते हो रहा है.

 

 
 

 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...