Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

गाजीपुर से भेजी गई खबर में गाली नहीं थी, बनारस में किसी ने जोड़ा!

राष्ट्रीय सहारा अखबार में मायावती को मां की गाली प्रकाशित हो जाने के प्रकरण में ताजी जानकारी ये है कि गाली लिखने का काम बनारस आफिस में किसी ने किया. गाजीपुर आफिस से जो खबर भेजी गई, उसमें गाली नहीं थी. यह जानकारी राष्ट्रीय सहारा से जुड़े एक जिम्मेदार शख्स ने दी. नाम न छापने की शर्त पर इन्होंने बताया कि गाजीपुर से जो खबर गई थी, वह बिलकुल ठीक थी. उसमें कहीं कोई गाली नहीं थी. इस खबर में गाली को जोड़ने का काम बनारस आफिस के किसी शख्स ने किया. प्रत्येक ब्यूरो अपनी खबर अपने डेस्क इंचार्ज के पास भेजता है.

गाजीपुर से खबर बनारस गई तो वहां गाजीपुर डेस्क के इंचार्ज ने इसे चेक किया. फिर इस खबर को पेज आपरेटर ने पेज पर लगाया. इसी दरम्यान किसी ने गाली जोड़ दिया. फिलहाल सहारा प्रबंधन ने इस प्रकरण में बनारस के स्थानीय संपादक, डेस्क इंचार्ज और पेज आपरेटर को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए बर्खास्त कर दिया है. स्थानीय संपादक का पद बड़ा होता है, इसलिए उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की जगह लखनऊ आफिस में एचआर से अटैच कर दिया गया है. देर सबेर उन्हें जांच के बाद बर्खास्त कर दिया जाएगा. उधर, सहारा की दिल्ली की एक जांच टीम बनारस पहुंच चुकी है और जांच का काम शुरू कर दिया है. यह टीम अपनी जांच रिपोर्ट तैयार करके प्रबंधन को देगी और उस जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित खबरें…

मायावती को मां की गाली छपने के बाद सहारा ने अपने स्थानीय संपादक को हटाया

राष्ट्रीय सहारा अखबार की खबर में मायावती को मां की गाली

दयाशंकर राय होंगे राष्‍ट्रीय सहारा, बनारस के नए आरई

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...