सहाराश्री सुब्रत राय सहारा के हस्ताक्षर से युक्त सर्कुलर सहारा मीडिया के आफिसों में चस्पा हो चुका है. आज की ही तारीख इस सर्कुलर पर दर्ज है. सर्कुलर के कंटेंट से जाहिर है कि उपेंद्र राय पहले से ज्यादा मजबूत होकर लौटे हैं. उन्हें सहारा मीडिया का सर्वेसर्वा (एडिटोरियल, एडमिनिस्ट्रेटिव एंडर अदर) तो बनाया ही गया है, उन्हें यह अधिकार भी दिया गया है कि वह अगर समूह के हित में जरूरी समझते हैं तो हास्पिटेलिटी, हाउसिंग, सर्विस आदि दूसरे डिवीजन में भी हस्तक्षेप कर सकते हैं.
सुब्रत राय ने अपनी तरफ से यह अधिकार उपेंद्र राय को दिया है. उपेंद्र राय सीधे सहाराश्री सुब्रत राय को रिपोर्ट करेंगे. इस सर्कुलर से स्पष्ट है कि सहारा मीडिया में अब सिर्फ और सिर्फ उपेंद्र राय के निर्देश पर काम होगा. उपेंद्र राय की वापसी के बाद ये माना जा रहा है कि उनके जो करीबी लोग स्वतंत्र मिश्रा के समय में साइडलाइन कर दिए गए थे, उन्हें फेर से मेनस्ट्रीम में लाया जाएगा. उदाहरण के तौर पर सहारा के न्यूज चैनलों का हेड रजनीकांत सिंह को बनाया जा सकता है. विजय राय, रमेश अवस्थी आदि की एक एक कर पहले ही वापसी हो चुकी है और उन्हें अधिकार संपन्न किया जा चुका है.
मूल खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें- उपेंद्र राय फिर बने सहारा मीडिया के सर्वेसर्वा, सर्कुलर जारी





