बनारस से कुछ समय पहले ही लांच हुआ सांध्य दैनिक 'पूर्वांचल आजकल' को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. बताया जा रहा है कि प्रबंधन में आपसी टकराव शुरू हो चुका है. इसी के चलते मंगलवार को इस अखबार का प्रकाशन नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि पैसे को लेकर तनातनी शुरू हो गई है. हालांकि अखबार के प्रकाशन न होने का कारण बाहर तकनीकी खराबी बताया गया, परन्तु बताया जा रहा है कि अब पैसे और हिस्सेदारी को लेकर संघर्ष शुरू हो चुका है.
उल्लेखनीय है कि इस अखबार के संपादक गांडीव से कई दशकों तक जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार डा. राधारमण चित्रांशी हैं. इस अखबार में अत्रि भारद्वाज की भी हिस्सेदारी बताई जा रही है. खबर है कि इन लोगों के बीच तनाव तथा एक दूसरे को सबक सिखाने की कोशिशों के चलते ही अखबार का प्रकाशन नहीं हो पाया था.





