पिंकसिटी प्रेस क्लब, जयपुर के लिए हुए चुनाव में किशोर शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. किशोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 74 मतों के अंतर से हराया. किशोर इसके पहले एक बार प्रेस क्लब के महासचिव भी रह चुके हैं. राधारमण महासचिव चुने गए हैं. राधारमण अभी तक प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष थे. विकास शर्मा और भगीरथ को क्लब का उपाध्यक्ष चुना गया है. रोशन शर्मा कोषाध्यक्ष चयनित हुए हैं. रोशन इसके पहले भी एक बार कोषाध्यक्ष रह चुके हैं.
इसके अलावा प्रेस क्लब के लिए दस सदस्यीय कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ, जिसमें मुकेश चौधरी, डीसी जैन, यशपाल भाटी, निखलेश शर्मा, राहुल गौतम, टिक्कू राणा, परमेश्वर शर्मा, रघुवीर, महेश विकल और देवेन्द्र सिंह चयनित हुए.





