नई दिल्ली : इजरायली राजनयिक की कार में बम विस्फोट मामले में गिरफ्तार पत्रकार मोहम्मद अहमद काजमी ने तीसहजारी कोर्ट में शुक्रवार को अपनी जमानत अर्जी दायर की है, जिस पर अदालत शनिवार यानी आज सुनवाई करेगी। काजमी ने अर्जी में कहा है कि उनकी पुलिस हिरासत 27 मार्च तक थी, पर पुलिस ने अपनी जांच पूरी होने की बात कहकर 23 मार्च को ही उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया, जिसके बाद से वे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं, इसलिए उनका जमानत मंजूर किया जाए।
गौरतलबल हो कि औरंगजेब रोड पर इसी साल 13 फरवरी को इजरायली राजनयिक की इनोवा कार में विस्फोट हुआ था। पुलिस ने इस मामले में स्वतंत्र पत्रकार मोहम्मद अहमद काजमी को गिरफ्तार किया था। काजमी एक इरानी न्यूज एजेंसी को अपनी सेवाएं दे रहे थे। जांच के दौरान काजमी तथा उनकी पत्नी के खाते में इरान से 22 लाख रुपये आने की जानकारी भी मिली थी, जिसकी जांच ईडी कर रहा है।





