ईटीवी प्रबंधन ने आगरा के ब्यूरो चीफ मनीष कुमार को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मनीष को अस्थाई रूप से उत्तराखंड राज्य के ब्यूरो चीफ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें पिछले सप्ताह ही देहरादून भेजा गया है। उत्तराखंड में राजनीतिक सरगर्मी लगातार बनी हुई है, जिसमें ईटीवी प्रबंधन को अपने यूपी-उत्तराखंड चैनल के लिए तेजतर्रार पत्रकार की जरूरत थी, इसे देखते हुए मनीष को वहां भेजा गया है। इससे पहले भी मनीष को आगरा आपात स्थिति में भेजा गया था, जहां से पिछले चार सालों से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आगरा से पहले वे फैजाबाद में थे।
डेली न्यूज एक्टिविस्ट से खबर है कि सलीम अहमद ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी जनसंदेश टाइम्स के साथ शुरू कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि सलीम वेतन विसंगतियों के चलते नाराज थे.





