रायपुर : मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में करीब साल भर पहले लांच हुए हिंदी समाचार चैनल बंसल न्यूज के छत्तीसगढ़ की कमान वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल पारे को सौंपी गई है. श्री पारे ने यह जिम्मेदारी पिछले दिनों संभाल ली है. यह चैनल मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित बंसल समूह का क्षेत्रीय समाचार चैनल है. यह समूह मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में लंबे अरसे से सक्रिय है.
चैनल के छत्तीसगढ़ प्रमुख बनाये गए प्रफुल्ल पारे ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत १९९३ में भोपाल के दैनिक नई दुनिया से की थी. वे इसके बाद नवभारत, भोपाल में लंबे समय तक रहे. कृषि पर आधारित प्रतिष्ठित पत्रिका के संपादक रहने के अलावा समाचार चैनल ई टीवी के ब्यूरो हेड भी रह चुके हैं.






