अमर उजाला में कई यूनिटों के हेडों का तबादला कर दिया है. ये तबादले कुछ दिन पहले किए गए हैं परन्तु ये लोग अब अपना पदभार संभाल रहे हैं. अमर उजाला, बनारस के जीएम मनीष तिवारी का तबादला मेरठ यूनिट के लिए कर दिया गया है. मेरठ में जीएम रहे भवानी शर्मा को कानपुर भेज दिया गया है. कानपुर के जीएम रहे भूपेंद्र दुबे को प्रमोट करके कलस्टर हेड बना दिया गया है.
इसी तरह अमर उजाला, देहरादून के जीएम संजय शर्मा को इलाहाबाद भेज दिया गया है. संजय शर्मा की जगह दैनिक भास्कर, इंदौर से मुदित गुलाटी को लाया गया है. इलाहाबाद के जीएम चतुर्वेदी जी का तबादला कहां किया गया है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है. बनारस में भी अभी तक किसी जीएम की नियुक्ति नहीं की गई है. उल्लेखनीय है कि अमर उजाला प्रबंधन ने अपनी नई नीति के तहत यूनिटों के जीएम के पास से मार्केटिंग का अधिकार ले लिया है. सभी यूनिटों के मार्केटिंग मैनेजर सीधे कलस्टर हेडों के संपर्क में रहेंगे. प्रत्येक कलस्टर हेड के जिम्मे चार से पांच यूनिट रहेगी.





