: बिहार में प्रेस काउंसिल की टीम शुरू करेगी जांच : बिहार में अघोषित रूप से प्रेस की स्वतंत्रता पर सेंसरशिप लागू होने के आरोपों के बीच प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति 1 अप्रैल यानी कल से इस मामले में अपनी जांच शुरू करेगी. अपना बयान दर्ज कराने वाले पत्रकार राजीव रंजन नाग की अध्यक्षता वाली समिति से पटना के होटल पाटलीपुत्र अशोक में मुलाकात कर सकते हैं. तीन सदस्यी समिति में नाग के अलावा अरुण कुमार और कल्याण बरुआ शामिल हैं.
उल्लेखनीय है कि जस्टिस काटजू ने अपने बिहार के दौर पर नीतीश सरकार पर पत्रकारिता को दबाने के लेकर सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद बिहार की पत्रकारिता दो भागों में बंट गई थी. जस्टिस काटजू के इस बयान पर बिहार एवं बिहार से बाहर भी काफी हो हल्ला मचा था. इसी दौरान काटजू ने स्वयं संज्ञान लेते हुए बिहार में पत्रकारिता की स्वतंत्रता की स्थिति का पता लगाने के लिए तीन सदस्यी समिति गठित करने की घोषणा की थी.






